रक्सी और मारंगलोईया के बीच हुआ उद्घाटन मुकाबला, 16 टीमें लेंगी हिस्सा; विजेता को डबल खस्सी व नकद पुरस्कार
टंडवा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के पदुमपुर पंचायत अंतर्गत लेम्बुआ गांव के तुलसी तरी खेल मैदान में लेम्बुआ नवयुवक संघ के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य सुदर्शन कुमार ‘सुमन’, मुखिया पति महेश रजक, जेएमएम केंद्रीय सदस्य बिनोद साव, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार रंजन, तापेश्वर साहू एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच रक्सी बनाम मारंगलोईया के बीच खेला गया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विजेता को मिलेगा डबल खस्सी व नकद पुरस्कार
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में डबल खस्सी एवं 5 हजार रुपये नकद, द्वितीय पुरस्कार सिंगल खस्सी तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में मेडल प्रदान किया जाएगा।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष बिमल प्रजापति, सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष निक्की गुप्ता एवं संचालक राहुल कुमार के अलावा सदस्य विधान, नंदन, शैलेश, सोनू, विवेक, सत्यम, अवध, अर्जुन एवं बलराम समेत अन्य ग्रामीण एवं खिलाड़ी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।






















Total Users : 1175962
Total views : 3006918