Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणेश पूजा को लेकर श्रीरामनगर टेकठा में बनी नई समिति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राजू विश्वकर्मा अध्यक्ष, अमित कुमार सचिव और अविनाश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए

टंडवा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के मिश्रोल पंचायत अंतर्गत श्रीरामनगर टेकठा गांव में आगामी गणेश पूजा महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंकज कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन सुधीर कुमार ने किया।

बैठक में गणेश पूजा की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा के साथ नई पूजा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजू विश्वकर्मा को अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव, अविनाश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा मनीष कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।

समिति में सदस्य के रूप में सुधीर, मुकेश, शिवा तुरी, गौतम, राजेश तुरी, रोहित कुमार, बिरजू साव, पंकज कुमार ठाकुर, सुबोध कुमार, मोहन, रामसेवक ठाकुर, संजय कुमार, विकास तुरी, आकाश, मनोज, पवन, राहुल ठाकुर, शैलेश तुरी, विकाश तुरी, अनुज कुमार, सुनील साहू एवं सौरभ तुरी को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने गणेश पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment