Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया मंथन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अलग आयोजन से अतिरिक्त आर्थिक भार की जताई आशंका, रामनवमी व दुर्गा पूजा को और भव्य बनाने का निर्णय

टंडवा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के खैल्हा गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभु महतो ने की, जबकि संचालन जगदीश महतो ने किया। इस दौरान गांव की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के साथ धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गांव में पूर्व से धूमधाम से मनाए जा रहे रामनवमी एवं दुर्गा पूजा का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। वहीं अलग से गणेशोत्सव आयोजित करने को लेकर भी ग्रामीणों ने विचार-विमर्श किया।

बैठक में प्रभु महतो ने कहा कि सोशल मीडिया एवं अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा बैठक कर गणेश पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में पहले से ही दो प्रमुख धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। ऐसे में अलग से गणेशोत्सव आयोजित करने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है।

राम जानकी मंदिर के आयोजनों को भव्य बनाने पर सहमति

विचार-विमर्श के बाद ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि फिलहाल गांधी मैदान में अलग से गणेशोत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके बजाय राम जानकी मंदिर में होने वाले रामनवमी एवं दुर्गा पूजा पर्व को और अधिक भव्य बनाने पर जोर दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों को अलग-अलग आयोजनों में बांटने के बजाय गांव की एकता, आपसी सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता के साथ पूर्व से चले आ रहे धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप देना बेहतर होगा। बैठक में साकेत पाण्डेय, संतोष महतो, अशोक महतो, जगेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, नीलेश महतो, पिंटु महतो, टिकेश्वर महतो, अरुण महतो समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment