Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सोलर प्लांट से 240 बैटरियां समेत उपकरण गायब

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों और जरेडा पदाधिकारियों ने थाने में दिया आवेदन, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की छानबीन

चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव स्थित सोलर प्लांट से 240 बैटरियां समेत अन्य उपकरण गायब होने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। मामले को लेकर हेडुम गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने लावालौंग थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जरेडा कंपनी के पदाधिकारियों ने भी हेडुम पहुंचकर मामले की जांच करने के बाद थाने में मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज होते ही लावालौंग पुलिस हेडुम गांव पहुंची और घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सोलर प्लांट के स्टोर रूम, सुरक्षा व्यवस्था एवं वहां मौजूद उपकरणों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच के बाद ही बैटरियों एवं अन्य उपकरणों के गायब होने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

चोरी कर बेचने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

गौरतलब है कि पंचायत भवन के समीप जरेडा कंपनी द्वारा लगाए गए सोलर प्लांट के स्टोर रूम से 240 बैटरियां समेत अन्य उपकरण गायब होने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़ी संख्या में बैटरियों एवं अन्य उपकरणों को चोरी-छिपे निकालकर बेच दिया गया है। हालांकि, इन आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

इधर, वरिष्ठ नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट ग्रामीणों की सुविधा और सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाया गया था। ऐसे में इसकी सामग्री गायब होना गंभीर मामला है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा गायब सभी बैटरियों एवं अन्य उपकरणों की बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की। फिलहाल ग्रामीणों की नजर पुलिस जांच और कंपनी की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment