सामाजिक कार्यकर्ता ने 2027 के पंचायत चुनाव में ठोकी दावेदारी, विकास और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बताया प्राथमिकता
गिद्धौर (चतरा)। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2027 को लेकर गिद्धौर प्रखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजुलाल वर्मा ने जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, भ्रष्टाचार मुक्त शासन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पारदर्शिता के साथ लागू कराना है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा जोर
राजुलाल वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पक्की सड़क, शुद्ध पेयजल और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से यदि उन्हें जीत मिलती है तो वे आम जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बनकर क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोगों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने मौजूद रहकर अपना समर्थन देने की बात कही।




















Total Users : 1174645
Total views : 3005248