Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुनसान मकान से 272.750 किलो डोडा बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 बोरों में छिपाकर रखा था मादक पदार्थ; तस्करों की तलाश तेज

सिमरिया (चतरा)। लावालौंग थाना क्षेत्र के सतीटांड़ गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुनसान मकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 15 बोरों में छिपाकर रखा गया कुल 272.750 किलोग्राम डोडा जब्त किया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सोमवार को सिमरिया एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सतीटांड़ से मरगड्डा जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक सुनसान मिट्टी के मकान में तस्करों द्वारा भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है।

सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर उक्त सुनसान मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान 15 बोरों में बंद डोडा बरामद हुआ।

मकान मालिक और तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

इस मामले में लावालौंग थाना में कांड संख्या 67/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(c), 18(b), 27 एवं 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मकान मालिक के साथ-साथ अवैध कारोबार में शामिल मुख्य तस्करों की पहचान के लिए सघन जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, छापामारी की भनक लगते ही मौके पर मौजूद तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अभियान में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव एवं लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment