Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आधुनिक पुस्तकालय निर्माण की पहल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से की मुलाकात, डिजिटल शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

सिमरिया (चतरा)। प्रखंड के ऐदला गांव में आधुनिक पुस्तकालय भवन निर्माण की पहल को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों एवं युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय भवन का निर्माण कराने की मांग रखी।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित पुस्तकालय में डिजिटल शिक्षा की सुविधा, कंप्यूटर, आवश्यक पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे गांव के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सुविधा होगी।

विधायक ने दिया जल्द पहल का आश्वासन

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने सकारात्मक पहल करते हुए जल्द ही पुस्तकालय भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन की रिसीविंग भी प्राप्त की गई है। इससे ग्रामीणों में पुस्तकालय निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है।

विधायक ने ऐदला गांव का स्वयं दौरा करने की बात भी कही है। उनके गांव आगमन पर ग्रामीण क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखने की तैयारी में हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पुस्तकालय का निर्माण किसी एक व्यक्ति की पहल नहीं, बल्कि गांव के बच्चों एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment