सेरनदाग में गणेश और टंडवा बाजार टांड़ में रुदेश नायक बने अध्यक्ष, भव्य पंडाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बनी सहमति
टंडवा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को सेरनदाग बाजार टांड़ स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में बीते वर्ष के पूजा आयोजन के लेखा-जोखा की समीक्षा की गई तथा इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सेरनदाग दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से उत्तम प्रसाद साहू को संचालक, गणेश प्रसाद साहू उर्फ ललित साहू को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार साहू को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार साहू को सचिव, दिनेश कुमार उर्फ छोटू को उपसचिव, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष तथा कामेश्वर कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी चुना गया।
समिति के पुनर्गठन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू उर्फ ललित साहू ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। बैठक में पूजा की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
टंडवा बाजार टांड़ में दस दिवसीय पूजा का निर्णय
इधर, टंडवा बाजार टांड़ में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शनिवार की शाम दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बिराज रजक ने की, जबकि संचालन मिथलेश कुमार रजक ने किया।

बैठक में पिछले वर्ष की दुर्गा पूजा की समीक्षा की गई। उपस्थित लोगों ने पूजा को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान दस दिवसीय शारदीय दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के दौरान भव्य पंडाल, विद्युत सज्जा, डांडिया डांस तथा स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित कराने पर सहमति बनी।
पूजा आयोजन की सफलता को लेकर सर्वसम्मति से रुदेश कुमार नायक को अध्यक्ष, देवकी रजक को सचिव तथा बिराज रजक को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विस्तार मंगलवार को आयोजित बैठक में किए जाने की बात कही गई।
बैठक में बासुदेव, बसंत, सहदेव सोनी, बिगुल प्रसाद, राजेंद्र नायक, हरि यादव, रामकुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष नंदा थापा, मनोज हलुवाई, दीपक नायक, लक्ष्मण दास, मनोज मालाकार, राजू राही, रंजीत नायक, रौशन ठाकुर, अजय पासवान, राहुल कुमार, दशरथ साव, केदार नायक, अरुण ठाकुर, संदीप, संदेश कर, रोहित नायक, गोपाल कसेरा, खेलावन साव, मयंक कुमार, लक्की कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।





















Total Users : 1173476
Total views : 3003657