Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बारिश में जलस्रोतों पर बढ़ा खतरा, सतर्क रहें जिलेवासी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जलप्रपात, तालाब, जलाशय व नदियों का बढ़ा जलस्तर; डीसी ने अभिभावकों से बच्चों को दूर रखने की अपील की

चतरा। जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर विभिन्न जलप्रपातों, तालाबों, जलाशयों एवं अन्य जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में इन स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसे लेकर उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

उपायुक्त ने विशेष रूप से सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के दौरान बच्चों एवं परिवार के सदस्यों को जलप्रपात, तालाब, जलाशय, नदी अथवा अन्य जलस्रोतों के समीप अनावश्यक रूप से न जाने दें। जलस्तर बढ़ने के साथ फिसलन के कारण इन स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभिभावक विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखें और उन्हें जलस्रोतों के आसपास जाने से रोकें। उन्होंने जिलेवासियों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता अपनाकर स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। बारिश के दौरान जलस्रोतों के आसपास विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment