Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव को लेकर पूजा कमेटी का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

14 से 18 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन, ग्रामीणों से तन-मन-धन से सहयोग की अपील

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सिसई टोला खैल्हा स्थित गांधी मैदान में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 से 18 सितंबर तक प्रस्तावित चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया।

गठित कमेटी में मुकेश आनंद को अध्यक्ष, अशोक महतो को सचिव, टिकेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष, प्रेम महतो को उप कोषाध्यक्ष तथा अरुण महतो, राजीव रंजन पांडेय एवं विक्की कुमार रंजन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं केदार महतो को मुख्य संरक्षक तथा नीलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा को मुख्य संरक्षक मनोनीत किए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा ईश्वर दयाल पांडेय, जयप्रकाश रजक, जगदीश महतो, छेदी पांडेय, रामसागर उरांव, संतोष महतो, साकेत पांडेय, उदय पांडेय को संरक्षक बनाया गया। प्रवीण पाण्डेय को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में कमेटी के सदस्यों ने महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। कमेटी की ओर से ग्रामीणों एवं आमजनों से श्री गणेश महोत्सव को भव्यता के साथ सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता से महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment