Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, नई पूजा संचालन समिति का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राजेश बने अध्यक्ष, ग्रामीणों ने भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का लिया निर्णय

पत्थलगड़ा (चतरा)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर दुर्गा पूजा समिति की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिनबंधु ठाकुर ने की। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों, विधि-व्यवस्था एवं पूजा के सफल संचालन को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें राजेश दांगी को अध्यक्ष, विश्वजीत दांगी को उपाध्यक्ष, धुपाल प्रसाद को सचिव, दिगंबर प्रसाद को उपसचिव, उमेश यादव को कोषाध्यक्ष तथा विष्णु देव दांगी को उप कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवगठित समिति के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा पूरे उत्साह के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन कराने का संकल्प लिया। वहीं ग्रामीणों ने आपसी सहयोग, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया। बैठक में पूर्व मुखिया मेघन दांगी, रामचंद्र दांगी, बलराम कुमार, विनोद कुमार, महावीर प्रसाद, तालकेश्वर राणा सहित बड़ी संख्या में नावाडीह के ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment