पुलिस ने गांव में छापेमारी कर पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा
हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर अपनी चाची के साथ मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हंटरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीरपुर गांव निवासी हरिवंश यादव के 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में चतरा मंडल कारा भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अखिलेश कुमार पर अपनी चाची बिंदिया देवी के साथ अंधविश्वास के चलते मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मीरपुर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, एएसआई अजय महतो सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।





















Total Users : 1169172
Total views : 2997954