Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्टेडियम के गेट के बाहर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कई दिनों से क्षेत्र में घूमती देखी जा रही थी महिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित शालिग्राम रामनारायणपुर स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रामनारायण मेमोरियल कॉलेज के सामने पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी और पिछले कई दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी। उसके घर और परिजनों के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment