Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजद प्रखंड अध्यक्ष से जंगल में लूटपाट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाइक रोककर नकद, मोबाइल व जरूरी कागजात छीने, लुटेरों ने बाद में सड़क पर फेंकी बाइक की चाबी

टंडवा (चतरा)। राजद के टंडवा प्रखंड अध्यक्ष नीरज तिवारी के साथ सोमवार शाम लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना शाम करीब 5:30 बजे टूटीलावा जंगल के समीप की बताई जा रही है। नीरज तिवारी ने बताया कि वह हजारीबाग से अपने घर कढ़नी लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के पास चार-पांच लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और उनके साथ लूटपाट की।

नीरज तिवारी के अनुसार, आरोपियों ने उनके पास मौजूद नकद रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद बाइक की चाबी भी छीन ली। हालांकि, कुछ दूर जाने के बाद लुटेरों ने बाइक की चाबी सड़क पर फेंक दी। घटना के बाद नीरज तिवारी ने इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता है। लोगों ने जंगल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment