Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, परिजनों ने पत्थर से कुचलकर हत्या की जताई आशंका; पुलिस जांच में जुटी

कान्हाचट्टी (चतरा)। चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव के बाहर पुल के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गढ़िया गांव निवासी स्वर्गीय धनेश्वर यादव के 36 वर्षीय पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ लोगों ने पुल के नीचे शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि संभवत: पुल से गिरने के कारण युवक की मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment