पूजा करने गए थे बाइक मालिक, लौटे तो वाहन गायब; पुलिस जांच में जुटी
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में राम-जानकी मंदिर के समीप से चोरों ने एक होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BS 4335 बताया गया है। घटना को लेकर खोरा गांव निवासी पीड़ित नगीन कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह दोपहर करीब 11:50 बजे अपनी मोटरसाइकिल मंदिर परिसर में खड़ी कर पूजा करने के लिए गए थे। पूजा करने के बाद वापस लौटे तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को देते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा बाइक चोरी करने वाले अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।






















Total Users : 1140568
Total views : 2966866