Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

गुरु गोष्ठी आयोजित, विद्यालयी कार्यों की समीक्षा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीईईओ ने शिक्षकों को दिए शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में बीईईओ कैलाश पति पातर एवं बीपीओ नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गुरु गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में संचालित कार्यों से संबंधित रिपोर्ट जमा की। सभी विद्यालयों को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विद्यार्थियों के अपार आईडी, सावित्रीबाई फुले योजना, ई-कल्याण, ‘एक पेड़ मां के नाम’, पठन अभियान ‘मेरा शब्द, मेरी कहानी’, कक्षा एक से 12वीं तक विषयवार प्रश्नपत्र की मांग, यू-डाइस प्लस, छात्र-शिक्षक उपस्थिति तथा उल्लास कार्यक्रम सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया।

मध्यान्ह भोजन में स्वच्छता और गुणवत्ता पर जोर

बैठक में विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों को भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मेनू के अनुसार विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीआरपी कृष्ण मुरारी शर्मा, सीआरपी प्रेमचंद कुमार साव, नवनीत कुमार सिन्हा, राजकुमार राजू, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment