Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंधनिया स्थित शिव मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में मंधनिया निवासी अशोक पाण्डेय के पुत्र बचनदेव कुमार पाण्डेय एवं उनकी पत्नी पूजा देवी ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी से आए आचार्य धीरज कुमार शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया गया।

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

पूजन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार में सुख-शांति, क्षेत्र में समृद्धि तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। सावन माह में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment