Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुभाष बने अध्यक्ष

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने बनाई रणनीति, 25 नए सदस्य समिति में शामिल

मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ी-मंधनिया में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया तथा पूजा को आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष दांगी को अध्यक्ष, गोपाल दांगी को सचिव, रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष तथा उमेश दांगी को उप सचिव चुना गया। इसके अलावा समिति में 25 नए सदस्यों को भी शामिल किया गया।

भव्य आयोजन को लेकर बनी रणनीति

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। समिति के सदस्यों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय से दुर्गा पूजा का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

बैठक में बाबूलाल दांगी, बचनदेव दांगी, किशोरी दांगी, बीरेंद्र दांगी, नवीन पांडेय, बलवंत सिंह, महेंद्र दांगी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। नई समिति के गठन के बाद ग्रामीणों में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह देखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment