Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संकट की घड़ी में शिवसागर उपाध्याय के परिवार के साथ खड़ा हुआ सर्व ब्राह्मण समाज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बड़गांव पहुंचकर परिजनों को दी आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा में सहयोग का भरोसा

टंडवा/सिमरिया (चतरा)। सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सिमरिया प्रखंड के बड़गांव निवासी स्व. शिवसागर उपाध्याय के परिवार पर आए आर्थिक संकट के बीच सर्व ब्राह्मण समाज टंडवा ने मानवीय पहल करते हुए सहायता का हाथ बढ़ाया। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बड़गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दिवंगत की पत्नी एवं बच्चों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

बताया गया कि शिवसागर उपाध्याय परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी, चार छोटे बच्चों और वृद्ध मां के सामने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक खर्चों का संकट खड़ा हो गया। इससे पूर्व रांची के एक अस्पताल में इलाज के बाद बकाया राशि को लेकर शव परिजनों को सौंपे जाने में परेशानी का मामला भी सामने आया था। बाद में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों के सहयोग से परिजनों को शव मिल सका था।

बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग का भरोसा

सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर समाज अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेगा। साथ ही समाज के सक्षम लोगों से भी परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।

संरक्षक ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में भी पहल की जाएगी, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

समाज के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज टंडवा के मुख्य संरक्षक सह भाजपा नेता अक्षयवट पांडेय, संरक्षक सह झारखंड आंदोलनकारी नेता कामेश्वर पांडेय, संरक्षक सह टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, संरक्षक सह टंडवा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि गोविन्द तिवारी, संरक्षक सह समाजसेवी अरविन्द कुमार पांडेय, अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय, समाजसेवी अजीत पांडेय, संरक्षक सह सैनिक प्रकोष्ठ चतरा जिला संयोजक मिथलेश पांडेय, सह सचिव सुमन भारतीय, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार चौबे एवं कार्यकारिणी सदस्य धनंजय पांडेय उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी अखिल उपाध्याय, शंकर उपाध्याय और अजय उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल की इस पहल से संकटग्रस्त परिवार को आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक संबल भी मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment