Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुखिया अमित चौबे का वाराणसी पंच सम्मेलन के लिए चयन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

16 जुलाई को विकसित भारत एवं ग्रामीण आजीविका विषय पर आयोजित सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

चतरा। लावालौंग प्रखंड की लमटा पंचायत के मुखिया अमित चौबे का चयन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘पंच सम्मेलन’ में प्रतिभागी के रूप में किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विभागीय पत्र जारी कर चयन की पुष्टि की गई है।

यह सम्मेलन विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन अधिनियम, 2005 के तहत आयोजित जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके अंतर्गत राज्य के सक्रिय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाओं का चयन किया गया है, जिसमें लमटा पंचायत के मुखिया अमित चौबे का भी नाम शामिल है।

सम्मेलन का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत के लक्ष्य, रोजगार सृजन, ग्रामीण आजीविका संवर्धन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक एवं उन्मुख करना है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से चयनित जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान वे अपने अनुभव साझा करेंगे तथा ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

मुखिया अमित चौबे के चयन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लावालौंग प्रखंड के लिए गौरव का विषय बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन से प्राप्त अनुभवों का लाभ पंचायत के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment