Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में तेजी, सभी 87 मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, 43 प्रतिशत गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरे गए

सिमरिया (चतरा)। विशेष मतदाता पुनरीक्षण-2026 अभियान को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को सिमरिया प्रखंड के सभी 87 मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 एवं बीएलओ के साथ द्वितीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं, विसंगति मैपिंग, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), स्वयंसेवक, प्रखंड स्तर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि 29 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्रों का वितरण एवं भरने के साथ-साथ मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रखंड के सभी 87 मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जबकि अब तक 43 प्रतिशत प्रपत्र ऑनलाइन भी भरे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति, अनमैप्ड मतदाताओं एवं विसंगति मैपिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर की जाएगी। सभी दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 3 दिसंबर 2026 तक कर लिया जाएगा तथा 7 दिसंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment