Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भद्रकाली कॉलेज में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छात्र-छात्राओं को एसआईआर की दी गई जानकारी, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया गया प्रेरित

मयूरहंड (चतरा)। +2 भद्रकाली कॉलेज, ढोढ़ी-मधनियां में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देना तथा पात्र मतदाताओं को समय पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मयूरहंड प्रखंड के पीएचईडी विभाग के समन्वयक विशाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को एसआईआर अभियान के उद्देश्य, महत्व एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर ढोढ़ी की बीएलओ बबीता देवी एवं सुमन कुमारी ने भी विद्यार्थियों को एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए नए एवं पात्र मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में ढोढ़ी विद्यालय के शिक्षक कामदेव, मधनियां विद्यालय की शिक्षिका आशा कुमारी, यशवंत पाण्डेय, महेन्द्र दाँगी, विजय दाँगी, पंकज कुमार, अवधेश पाण्डेय, कैलाश राम (भाजपा मंडल अध्यक्ष), मुकेश कुमार, दयानिधि कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य बिरेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए एसआईआर अभियान को सफल बनाने में सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment