Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर अभियान को लेकर बीएलए की बैठक, चुनाव पाठशाला का हुआ आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

योग्य मतदाताओं का शत-प्रतिशत नाम जोड़ने और समय पर कार्य पूरा करने पर दिया गया जोर

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक भी संपन्न हुई।

बैठक में बूथ संख्या 172 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएलए को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने एसआईआर अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं का नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुनरीक्षण कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर बीएलओ कांति देवी, कुमारी कविता, स्वयंसेवक संतोष सेठ, गेंदों रविदास, बीएलए-2 सहित अन्य बीएलए एवं स्थानीय मतदाता उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment