Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

माता भद्रकाली के दरबार में पहुंचे प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति, राज्य की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

On: June 20, 2026 10:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंचलाधिकारी और भाजपा नेताओं ने मोमेंटो देकर किया भव्य स्वागत

न्यूज स्केल लाइव

चतरा (इटखोरी)। झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के माननीय सभापति सह वरिष्ठ राजनेता सरयू राय ने गुरुवार को चतरा जिले के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल माता भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर मुख्य पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया, जिसके बाद उन्होंने राज्य की जनता की सुख, शांति, प्रगति एवं समृद्धि की कामना करते हुए महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करने के उपरांत सभापति सरयू राय ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के पवित्र मंदिरों में भी पूरी आस्था के साथ मत्था टेका, दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। माता भद्रकाली की महिमा और मंदिर की भव्यता की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

दर्शन-पूजन के पश्चात माननीय सभापति मंदिर प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। यहाँ उनकी अगवानी और सम्मान में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर कार्यालय में स्थानीय अंचल अधिकारी (CO) सबिता सिंह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह एवं भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य रतन शर्मा ने संयुक्त रूप से सरयू राय को अंगवस्त्र और माता भद्रकाली का अत्यंत आकर्षक स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने सभापति से क्षेत्र के विकास और पर्यटन सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के संबंध में अनौपचारिक चर्चा भी की। मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस बल के जवान और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पुलिस की घेराबंदी: तस्करों के पूरे सिंडिकेट में मचा हड़कंप, पुलिस ने बीच सड़क पर रोका रास्ता!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लाल किला में जुटे थे देश के 500 से अधिक आदिवासी समुदाय, चतरा के 18 गांवों से गए थे प्रतिनिधि

SSB निरीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

अफवाहों पर न दें ध्यान, जुलूस के रूट मैप और समय-सारिणी को लेकर कमेटियों के साथ हुआ मंथन

360 छात्र-छात्राओं के बीच पीने के पानी का संकट, बाउंड्री नहीं होने से परिसर में घुस रहे मवेशी; स्वच्छता भगवान भरोसे

केसीसी से कम ब्याज पर ऋण लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत करें किसान, शाखा प्रबंधक ने दी जानकारी

कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास, शिक्षकों ने सिखाए स्वस्थ जीवनशैली के मूल मंत्र

पुराना विवाद बना रणक्षेत्र: बीच सड़क पर आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर बरसे ईंट-पत्थर!

पुलिस की घेराबंदी: तस्करों के पूरे सिंडिकेट में मचा हड़कंप, पुलिस ने बीच सड़क पर रोका रास्ता!

हाइवा की चपेट में आने से घायल हुई मासूम, क्लिनिक में इलाज जारी

लापरवाह एजेंसियों को शोकॉज कर ब्लैकलिस्ट करने का आदेश, भूमि विवाद सुलझाने के लिए अंचलाधिकारियों से समन्वय का निर्देश

सफेद परिधानों में सजे बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में किए विभिन्न योगासन, जीवन में उतारने का लिया संकल्प

*स्थायी लोक अदालत द्वारा विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया – लोगों को अदालत की सुविधा और महत्ता पर प्रकाश डाला गया

Leave a Comment