Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

On: June 17, 2026 2:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहने की अपील की

 

लोहरदगा। मंजूरमती हाई स्कूल, महादेव आश्रम, लोहरदगा में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका मनोज्ञा पाण्डेय ने नशे के दुष्प्रभाव, महिलाओं के सम्मान तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वही एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, ईव टीज़िंग जैसी सामाजिक बुराइयों का विरोध करने तथा सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक विवेक सिद्धार्थ ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या मनोज्ञा पाण्डेय, विद्यालय के सचिव मदन मोहन पाण्डेय, बाल विद्या वेश्म की प्राचार्या रीता पाण्डेय तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय उपस्थिति रही। मौके पर रामस्वरूप प्रसाद, अनिल कुमार ठाकुर, विवेक सिद्धार्थ, सूरज कुमार वर्मा, आनंद रौनक, बिमल मिंज, अर्जुन कुमार साहु, ममता अग्रवाल, दीपा साहु, संस्कृति भगत, पल्लवी कुमारी, सीमा प्रसाद, नेहा शर्मा एवं आकांक्षा कुमारी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर संघरी घाटी के पास पुलिस ने बिछाया जाल

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment