*लोहरदगा।*—झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के तहत आज आयोजित विशेष शिविर के दौरान जिले में विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों के लिए कुल 670 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र के 165, मृत्यु प्रमाण-पत्र के 17, विवाह पंजीकरण के 15, जाति प्रमाण-पत्र के 175, आय प्रमाण-पत्र के 148, आवासीय प्रमाण-पत्र के 140 तथा भू-स्वामित्व (एलपीसी) प्रमाण-पत्र का 1 आवेदन शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 9 आवेदन भी प्राप्त हुए।
प्राप्त आवेदनों में से 61 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 609 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। प्रशासन द्वारा सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। आज पहले दिन कुडू प्रखंड के सलगी, सुंदरू व कोलसिमरी पंचायत, सदर प्रखंड के अरकोसा, रामपुर एवं हिरही पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र में मैरेज हॉल खादगढ़ा, सेन्हा प्रखंड के अलौदी, सेन्हा एवं उगरा, भंडरा पंचायत के उदरंगी, आकाशी एवं गडरपो, पेशरार प्रखंड के रोरद व तहसील कचहरी तुईमु, किस्को प्रखंड के देवदरिया एवं पाखर और कैरो प्रखंड के हनहट पंचायत में यह शिविर आयोजित किया गया।
जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर सेआमजनों से अपील की है कि वे प्रमाण-पत्रों से संबंधित आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने हेतु आयोजित विशेष शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यह शिविर 16 से 20 जून 2026 तक सभी पंचायतों में निर्धारित तिथियों में लगाया जा रहा है।
*17 जून को शिविर का निर्धारित स्थल*
*कुडू प्रखंड* में 17 जून को बड़कीचांपी, जीमा एवं उडुमुड के पंचायत भवनों में शिविर आयोजित होंगे।
*लोहरदगा सदर प्रखंड* में 17 जून को बाघा एवं हरमू के पंचायत भवनों में यह शिविर आयोजित होंगे।
*सेन्हा प्रखंड* में 17 जून को मुर्की तोड़ार एवं बदला के पंचायत भवनों में यह शिविर आयोजित होगा।
*भंडरा प्रखंड* में 17 जून को भंडरा एवं मसमानो के पंचायत भवन में यह शिविर लगाया जाएगा।
*पेशरार प्रखंड* में 17 जून को सीरम पंचायत भवन में यह शिविर लगाया जाएगा।
*किस्को प्रखंड* में 17 जून को नवाडीह एवं खरकी पंचायत भवन में यह शिविर आयोजित किया जाएगा।
*कैरो प्रखंड* में 17 जून को कैरो एवं नरौली पंचायत भवन में यह शिविर लगाया जाएगा।























Total Users : 1023962
Total views : 2805162