Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने संघ लोक सेवा आयोग में उतीर्ण स्वाती संदीप और अभिनव प्रकाश से मिलकर दी बधाई

On: May 24, 2023 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहा चतरा के लिए गौरव की बात, यहां के विद्यार्थियों को भी दें मार्गदर्शन

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने संघ लोक सेवा आयोग में उतीर्ण जिले के स्वाती संदीप और अभिनव प्रकाश से मिलकर उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि चतरा शहर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा की सुपुत्री स्वाती संदीप ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 490 रैंक लाया है। श्री वर्मा ने बताया कि उनकी सुपुत्री ने कड़ी मेहनत और लगन से स्वध्ययन करते हुये यह सफलता हासिल की है। वहीं हंटरगंज प्रखंड के ग्राम गोदोबार निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र अभिनव प्रकाश ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 279 रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया है। उपायुक्त श्री इमरान ने यूपीएससी में सफल रहे दोनो प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल करने के पीछे अभिभावकों की बहुत अहम भूमिका होती है। आप बहुत मेहनती हैं और कड़े परिश्रम करते हुए आगे बढ़े इसके लिए आप स्वयं बधाई के पात्र हैं और अगर अभिभावक मजबूत स्तंभ की तरह आपके साथ हमेशा खड़ा रहे तो आप बड़े से बड़ा कीर्तिमान जीवन मे हासिल कर सकते हो, जैसा आपने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उतीर्ण होकर किया है। उपायुक्त ने स्वाती संदीप और अभिनव प्रकाश को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप दोनों चतरा के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं अतः उन सभी छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए उन्हें भी गौरवपूर्ण मुक़ाम हासिल करने में सहयोग करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment