पुलिस छापामारी अभियान चलाकर एक लाल वारंटी को किया गिरफ्तार

0
314

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा): पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशानुसार मयूरहंड थाना क्षेत्र में सोमवार रात्री में पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चला एक लाल वारंटी को गिरफ्तार किया। अभियान पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें करमा गांव से लाल वारंटी अभियुक्त संजय यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। अभियुक्त न्यायालय द्वारा लाल वारंट जारी करने के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गिरफ्त में लिया। छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक ललन दुब्बे, आरक्षी सुमन झा, आकिब खां, दिनकर दास, जुनैद खां शामिल थे।