लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 15 मई 2023 को लोहरदगा नगर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो के कर कमलों के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा । साथ ही झारखंड के अस्तित्व, पहचान, इतिहास एवं इज्जत बचाने के लिए संघर्ष करने के संदर्भ में व्यापक चर्चा होगी।
उक्त जानकारी देते हुए लोहरदगा जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक रामनंदन साहू व अफरोज आलम ने बताया कि लोहरदगा की धरती में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो का ऐतिहासिक स्वागत व कार्यक्रम होगा। लोहरदगा जिला के आंदोलनकारी आयोग के सदस्य के समक्ष पहचान के सवाल पर अपनी- अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे । लोहरदगा जिला के आंदोलनकारियों को गुमराह करने को बेपर्दा भी करेंगे ।