श्री श्री 108 श्री राम ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, माता भद्रकाली मंदिर स्थित मुहाने नदी से उठाया गया जल

0
478

न्यूज स्केल संवाददाता

इटखोरी(चतरा)। श्री श्री 108 श्री राम ज्ञान महायज्ञ सह श्री राम चरित्र मानस नवाह, रूद्रपाठ का शुभारंभ गुरुवार को कलया यात्रा के साथ जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत शहरजाम गोसाईडीह में प्रारंभ हुआ। कलश सह शोभा यात्रा शहरजाम गोसाईडीह यज्ञ मंडपन से प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक माता भद्रकाली मंदिर स्थित मुहाने नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलशों में जल भर कर पुनः कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची औरा यज्ञशाला में स्थापित किया गया। 500 की संख्या में शामिल कलशधारी महिला व युवतियों के साथ शोभा यात्रा में राम जानकी भोलेनाथ और वीर बजरंगबली के प्रारूप में श्रद्धालुओं ने अपना जलवा बिखेरा। महायज्ञ में रात्रि 7ः30 से रामलीला का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में डोमन राणा, जिप सदस्य रीता देवी, समाजसेवी भारत साव, डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, सीताराम सिंह, पुजारी कपिल देव पांडेय, सियाराम सिंह, कौशल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र रजक, शिव कुमार राणा, उमेश दांगी, लखन साहू, बाल गोविंद राम, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, नारायण सिंह, निर्मला सिंह, राजेंद्र दांगी, ललित सिंह, योगी सुरेंद्र रजक, सुनील रवानी व भारी संख्या में लोग शामिल थे।