पांच सहायक अध्यापकों को किया गया इधर से उधर…

0
195

 

मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित पांच सहायक अध्यापकों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने नए विद्यालय में प्रतिनियुक्ति किया है। मिली जानकारी अनुसार सभी शिक्षकों की जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर प्रतिनियुक्ति की गई। जिसमें जय शंकर प्रसाद वर्मा को मध्य विद्यालय मंधैनिया से हटाकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलरा, रिंकू कुमारी को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिंघरवा से मध्य विद्यालय परोरिया, चांसी तिवारी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापुर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेटादरी, विजय कुमार रवि को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेवाल से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चौथा एवं नरेश कुमार सिंह को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिगही से नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भुइयां टोली एकतारा में प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा संबंधित पंचायत प्रधान को दिया गया है। संबंधित शिक्षकों को 48 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।