सिमरिया/कुंदा/गिद्धौर(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंड़ों में विश्व पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया गया गया। कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया के विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद एवं रंजन कुमार मिश्रा के द्वारा सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में संचालित अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया एवं संत थामस स्कूल शीला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस के रुप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन द्वारा 1970 में बिगड़ते पर्यावरण के रोकथाम और पृथ्वी एवं पर्यावरण संकट की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई थी। आज पृथ्वी दिवस के दिन सभी को पर्यावरण बेहतर बनाने व पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि पृथ्वी का भविष्य सुरक्षित हो। वर्ष 2025 का थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह है जो हमे अपने ग्रह की रक्षा करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पृथ्वी सुनिश्चित करने के लिए अपनी सामुहिक शक्ति और जिम्मेदारी को पहचानता है। इसी कड़ी में विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विधिक कार्यकर्ता रविकांत कुमार, सिता देवी अंजली कुमारी, संदीप उरांव अनुसूचित बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया के प्रधानाचार्य रामप्रवेश केवट एवं संत थामस स्कूल के शिक्षक ब्रजेश कुमार, राहुल कुमार, मनीष, पिन्टु, नितेश, सत्यम, आर्यन, सिद्धू कुमार, आकृति कुमारी, रिया, सोनाक्षी, साक्षी, प्रिया, सादिया, श्वेता, प्रिति, पायल अमिषा, करिना एवं आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं कुंदा प्रखंड के अमौना, काशीलौंग, नवादा गांव समेत अन्य स्थानों पर आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें क्या-क्या कदम उठाने होंगे। लोगों को बताया गया कि जंगलों के अंधाधुंध दोहन और प्राकृतिक संसाधनों के दुर्पयोग को रोकना चाहिए वही भूमिगत जल को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। शिविर में अधिकार मित्र संजय कुमार चौधरी, मुन्ना दास, अजित कुमार, प्रवीण पासवान, किरण कुमारी समेत अन्य शामिल थे। वहीं गिद्धौर(चतरा) प्रखंड अंतर्गत बलबल विद्यालय, द्वारी एवं बारीसाखी गांव में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता शरीर का आयोजन किया गया। जिसमें पीएलभी शम्भु कुमार राणा एवं बारिसाखी में पवन कुमार द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जानकारियां दी गई।