
लोहरदग़ा: कुडू थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म करने वाले दो दरिन्दों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। वही नाबालिग को इलाज के लिए कुडू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। दोनो आरोपी कुडू के ही रहनेवाले है जिसकी पहचान चेटर निवासी नसीम खान और मकसूद पवरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आदिवासी नाबालिग युवती के साथ कुछ लोगो ने मिलकर गैंग रेप किया जिसके बाद छात्रा की हालत काफी खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। बीते रात कुडू जींगी मोड स्तिथ चेटर पुराने बंद पड़े ईट भट्ठे के समीप झाड़ियों में एक बेसुध पड़ी छात्रा मिली, जिसने बताया की उसके साथ दो से अधिक लोगो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। लडकी अपने परिजन के यहां शादी में चेटर आई थी, वही से उसे अगवा कर गैंग रेप किया गया है। जिससे लड़की बेहोश हो गई। घटना में शामिल अपराधियों ने उसे मरा समझकर वही छोड़कर भाग खड़े हुए। काफी देर तक लड़की जब घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान काफी खोजबीन के बाद बेहोश एवम नाजुक हालत में लड़की को झाड़ियों के बीच देखा गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई तथा लड़की को इलाज के लिए कुडु से सदर अस्पताल लाया गया।