एकादशी उद्यापन सह श्रीमद भागवत कथा का शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ…

0
155

 

मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के मायापूर में अजय कुमार सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी फुलवंती देवी द्वारा आयोजित नव दिवसीय एकादशी उद्यापन सह श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभा यात्रा में 151 महिलाएं एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे के साथ यज्ञमंडप से कलश शोभा यात्रा शुरू हुई जो कई गांवों का भ्रमण करते हुए लेंढीया नदी उतरवाहीनि घाट पहुंची जहां यज्ञाचार्य पंडित दिलीप मिश्र के द्वारा विधि विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीचपवित्र गंगा जल कलश में भरवाया गया। उसके बाद पुनः कलश यात्री मायापूर स्थित यज्ञमंडप सह भागवत कथा स्थली पर पहुंची। जहां कलशों को विधि-विधान के साथ यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु हाथ में बजरंगवली का पताका लिये साथ चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के जयघोष किया जा रहा था। साथ ही हरिकृतन की जा रही थी, जिससे जिधर से भी कलश यात्रा गुजरी उधर का माहौल पुरी तरह भक्तिमय हो गया। कलश सह शोभा यात्रा भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को अपने घर के समीप पानी एवं शरबत पिलाकर सभी का स्वागत किया। कलश यात्रा के साथ ही नव दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। शोभा यात्रा में मालेश्वर सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, मुखिया अजय कुमार भुईयां, अशोक सिंह, रामकुमार सिंह, विनोद साव के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।