भगवान परशुराम की जयंती मनाने की तैयारी जोरों पर, मां शतचण्डी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संचालन कमेटी का गठन, अध्यक्ष बने गंगा सिंह व सचिव हकीम महतो

0
130

भगवान परशुराम की जयंती मनाने की तैयारी जोरों पर

टंडवा (चतरा)ः श्री परशुराम जयंती भव्य तरीके से टंडवा प्रखंड क्षेत्र में मनाने की तैयारी में ब्राह्मण परिवार जुटे हैं। सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले अधिक से अधिक ब्राह्मण कार्यक्रम में शामिल हो इसके लिए वाहनों की व्यवस्था कराई गई है। बताया गया कि 22 अप्रैल शनिवार को टंडवा के टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं कार्यक्रम के पश्चात समाज को सशक्त व संगठित बनाने को लेकर कार्यरुप तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अक्षयवट पांडेय, ईश्वर दयाल पांडेय, नीरज तिवारी, विजय चौबे, गोविंद तिवारी, सतीश पाठक, कामेश्वर पांडेय, प्रमोद पाठक, सुमन भारतीय, उदय पांडेय आदि लगे हैं।

मां शतचण्डी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संचालन कमेटी का गठन, अध्यक्ष बने गंगा सिंह व सचिव हकीम महतो

टंडवा (चतरा)ः टंडवा प्रखंड क्षेत्र के कबरा में मां शतचण्डी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को सफल बनाने हेतु ग्रामीण पूरे श्रद्धा भाव से लगे हुए हैं। आगामी नौ मई को ध्वजारोहण व 20 से 26 मई तक आयोजित होने वाले महायज्ञ को सफल बनाने हेतु कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष गंगा सिंह, सचिव हकीम महतो, कोषाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, संरक्षक स्थानीय मुखिया नीलेश ज्ञासेन व संयोजक रामनंदन सिंह व नागेश्वर को बनाया गया। कमेटी गठन के अवसर पर बनवारी साहू, ईश्वर दयाल पाण्डेय, नीरज तिवारी, शिव प्रसाद, उपेंद्र यादव, प्रयाग राम, सुन्दर गुप्ता, अमित सिन्हा, मुनेश्वर महतो, सुमन भारती, कृष्णा लाल, नितेश राणा, मनोज चंद्रा, बिनोद साव, जितेन्द्र सिंह व अनुज सिंह आदि मौजूद थे।