लोहरदगाः एनआईए की टीम ने टेरर फंडीग मामले में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपा गांव स्थित ईटा भट्ठा में छापेमारी कर एक पिस्टल, छह गोली, जमीन और बैंक के महत्वपूर्ण कागजात जब्त किया है। जबकी भट्ठा मालिक राजू साहू एवं रवि साहू फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर एनआईए और स्थानीय पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईनामी माओवादी रविन्द्र गंझू द्वारा अवैध करोड़ों रुपये व्यवसाय और अन्य कारोबार में निवेश किया गया है। इस कार्रवाई के बाद माओवादी समर्थकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एनआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू के करोड़ों रुपए ईट भट्ठा मालिक द्वारा अलग-अलग व्यवसाय में निवेश किया जा रहा है। सूचना पर एनआईए की टीम पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। हालांकि मौके पर माओवादी कमांडर तो नहीं मिला। लेकिन माओवादी कमांडर से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात तथा हथियार बरामद किए गए हैं। एनआईए और पुलिस की टीम जिस ईट भट्ठा व्यवसाई को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उसे कुछ समय पहले भी एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय एनआईए को माओवादी कमांडर के साथ संबंध होने तथा पैसा अलग-अलग व्यवसाय में लगाने के साथ माओवादी कमांडर और व्यवसायी के बीच बातचीत के सबूत हाथ लगे थे। मामले में राजू साहू जमानत पर था।
एनआईए ने माओवादी समर्थक के ईट भट्ठे में की छापेमारी, अवैध हथियार, गोली व कई दस्तावेज बरामद…

By newsscale
On: April 9, 2023 7:31 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038571
Total views : 2825243