Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय महिला आयोग की 9वीं अध्यक्ष बनीं विजया रहाटकर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल
राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विजया रहाटकर को नियुक्त किया है। वे वर्ष 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की भी अध्यक्ष रही हैं। मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के मुताबिक रहाटकर को इस पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है। वे आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी।

रहाटकर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं। महाराष्ट्र महिला आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सक्षमा (एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी योजनओं की शुरुआत की थी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, तीन तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित साद नामक एक प्रकाशन शुरू किया।

वर्ष 2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में रहाटकर ने स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे से संबंधित महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं को लागू किया। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘विधिलिखित’ (महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर) और ‘औरंगाबादरू लीडिंग टू वाइड रोड्स’ शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान ने उन्हें पहचान दिलाई है, जिसमें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment