Tuesday, October 22, 2024

राजकीय सम्मान के साथ टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

न्यूज स्केल शोसल डेस्क
मुंबई। भारत के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई वर्ली स्थित इलेक्ट्रिक अग्निदाह में हुआ। इस अवसर पर दिवंगत रतन टाटा को अंतिम विदाई देने राजनीतिक, खेल, सिनेमा और औद्योगिक जगत के दिग्गज पहुंचे थे। ज्ञात हो कि बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्षीय रतन टाटा ने आखिरी सांस ली थी। अंतिम संस्कार में उमड़े जनसैलाब के दौरान सभी की आंखें नम दिखाई दी। इससे पूर्व दोपहर एनसीपीए लॉन में दोपहर 4 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था, जहां अलग-अलग क्षेत्र से जुडे हस्तियों के अलावा आम जनता ने उनके दर्शन किए।

रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे। 7 अक्टूबर को जब उनके आईसीयू में भर्ती होने की खबरें सामने आई थी। ऐसे में रतन टाटा ने इन खबरों को गलत बताते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण मेडिकल चेकअप करवा रहे हैं। इसमें चिंता का कोई कारण नहीं है।

दिवंगत रतन टाटा ने अपने जीवन में किए कई ऐतिहासिक कार्य

ज्ञात हो कि दिंवगत रतन टाटा ने टाटा उद्योग को एक नए मुकाम पर पहुंचाया था। वह एक बड़े उद्योगपति होने के साथ-साथ समाजसेवी और परोपकारी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे ऐतिहासिक काम किए। यही वजह है कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में की जाती है।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page