हादसे में घायल किशोरी की हुई मौत

0
251

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के रामनगर सियारी गांव निवासी सोनू कुमार दांगी की 15 वर्षीय पुत्री रिशु कुमारी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी। मौत की खबर सुन गांव में सन्नाटा पसर गया। मालूम हो कि बीते शुक्रवार देर रात सलीमपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित हो कार महुआ पेंड में टक्करा गई थी, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी। जबकी हादसे में किशोरी गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी और रिम्मस में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका का शव एम्बुलेंस से गांव लाया गया। उसके बाद सियारी समसान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।