विवादित स्थल की कहां बीडीओ व थाना प्रभारी ने की जांच….

0
422

विवादित स्थल की कहां बीडीओ व थाना प्रभारी ने की जांच….

मयूरहंड(चतरा)ः मयूरहंड थाना क्षेत्र के हुसिया गांव में वर्षों से तज्या उठाने वाले स्थल पर विवाद शुरू हो गया है। विवादित स्थल जांच के लिए मंगलवार को बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी साकेत कुमार सिन्हा एवं थाना प्रभारी रामवृक्ष राम पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अंचलाधिकारी ने भूमि पर मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज की मांग दोनों समुदाय के लोगों से किया। दोनो पक्ष के लोगों से अंचल कार्यालय में कागजात लेकर प्रस्तुत होने का निर्देश दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनो पक्ष के लोग वर्षों से अपना अपना हक जताते आ रहे हैं। कुछ वर्षों से उक्त स्थल पर मुस्लिम समुदाय के लोग अनुसूचित जाति के लोग के रजामंदी से तज्या उठाते आ रहे है। इसी दौरान एक समुदाय द्वारा जीर्णाेधार का कार्य शुरू किया गया। कार्य देख दूसरे समुदाय ने कार्य को रोका प्रशासन को आवेदन दिया। जिस पर प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए काार्य को रुकवाया दिया है।