न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वाधान में सोमवार को सिमरिया में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा देल्हो शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुआ जो चालंगबार होते हुए कोरी पहुंची और स्थानीय जलाशय में कलश में जल भरा गया। पुरोहित चंद्रिका पाठक ने जल संकल्प करवाया। वहां से गाजेबाजे के साथ सभी चाडरम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पर जल चढ़ाया। इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह, सचिव सुरेश कुमार पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वाधान में लोगों को अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के धार्मिक आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र के द्वारा ग्रामीण एवं विशेष कर महिलाओं के उत्थान हेतु कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संगठन मंत्री सिकंदर प्रजापति, महामंत्री नंददेव यादव, ग्राम विकास प्रमुख किरण देवी, रिंकू गंझु, फूलों कुमारी, मंडल प्रमुख सीता देवी, आचार्य आरती देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी, पूर्व मुखिया सारो देवी, उप मुखिया छोटू यादव, मालती देवी सहित अन्य लोगों का अहम योगदान दिया।
बनवासी कल्याण केंद्र के तत्वाधान में निकाला गया भव्य कलश यात्रा, 501 महिलाएं हुई शामिल
For You