Friday, October 25, 2024

जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन, श्रम मंत्री हुए शामिल, कहा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से 21 वर्ष से 50 वर्ष के योग्य महिलाओं को किया जाएगा लाभान्वित

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। रविवार को डीएमएफटी प्रशिक्षण सह कौशल विकास केन्द्र चतरा में जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के मंत्री उद्योग विभाग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार सत्यानन्द भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आगमन पर मंत्री का उपायुक्त रमेश घोलप ने शॉल एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए सभी पंचायती प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज की सबसे बड़ी व अहम भूमिका है, पंचायतों में आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय के लिए योजनाएं बनाने और क्रियान्वित करने एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। पंचायती राज व्यवस्था भारत सरकार की त्रिस्तरीय प्रशासनिक संरचना है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से किशोरियों को 50 वर्ष से उपर के लाभुकों को इसके अलावे कई अन्य योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है। आप सभी जन प्रतिनिधि क्षेत्र के योग्य लाभुकों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर लाभान्वित करें। श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को बिमारियों का इलाज के लिए भी प्रावधान है और कई लाभुकों को इसका लाभ दिया जा रहा है। हम सभी को जात पात और धर्म से उपर उठ कर कार्य करने की आवश्यकता है। पंचायत सचिवालय में साप्ताहिक बैठक करें जिससे कि आम जनों की समस्याओं का निराकरन सुगमत पूर्वक हो सके।

उपायुक्त ने उपस्थित प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा हमारा यह प्रयास रहेगा कि जो समस्या आपलोगों के द्वारा उठाया गया है उसका निष्पादन किया जाए। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। हमारा प्रयास रहेगा कि 21 वर्ष से 50 वर्ष तक के सभी योग्य महिलाओं को इसका लाभ मिले। कार्यशाला में सभी क्षेत्र से आएं प्रतिनिधियों को भी अपना सुझाव व अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष, प्रमुख संघ के अध्यक्ष, पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष द्वारा भी अपनी समस्याएं रखी गई। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रिका यादव, पंचायती राज पदाधिकारी मनीन्द्र भगत समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page