कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ नव दिवसीय चैती दुर्गा पूजा का त्यौहार
मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को कलश स्थापना व हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ नव दिवसीय चैती दुर्गा पूजा का त्यौहार। करमा में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं प्रखंड के अन्य पंचायतों में मंदिरो व घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की नव स्वरुपों का पूजा अर्चना की जाएगी। कदगावांकला पंचायत के दिग्ही देवी मंडप में कलश स्थापना के साथ नव दिवसीय श्रीमदभगवत कथा प्रारंभ की गई। ग्रामीणों ने बताया की लगभग डेढ सौ वर्षों पुर्व पूर्वजों द्वारा श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ रामनवमी त्यौहार में की गई थी। तब से लेकर आज तक रामनवमी त्यौहार के अवसर पर पुरे ग्रामीणो द्वारा मिलकर कथा का आयोजन के साथ नव दिवसीय रामायण पाठ की जा रही है। वहीं दुसरी ओर चैती दुर्गा पूजा संपन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से सौहार्द पूर्ण वातावरण व भाई चारगी के साथ राम नवमी का त्यौहार मनाने का अपील किया जा रहा है।