रामनवमी पूजा समिति सिंघानी की बैठक संपन्न, तिलेश्वर दांगी बने अध्यक्ष, प्रकाश केशरी सचिव
पत्थलगड़ा (चतरा)। रामनवामी पूजा को लेकर पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिंघानी के पचमुखी हनुमान मंदिर चौक में बीते रात रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता तिलेश्वर राम दांगी व संचालन पूर्व उपमुखिया कामेश्वर दांगी ने किया। बैठक में रामनवमी पूजा समिति सिंघानी का पुनर्गठन करते हुवे सर्व सम्मति से तिलेश्वर राम दांगी को अध्यक्ष और प्रकाश केशरी को सचिव बनाया गया। इसके अलावे समिति संचालक समाजसेवी बासुदेव दांगी, उपाध्यक्ष बजरंगी राम, कोषाध्यक्ष राजेश दांगी, उपकोषाध्यक्ष राजेश रजक, समिति मार्गदर्शन सतीश कुमार सिन्हा व तारकेश्वर दांगी को बनाया गया। वहीं इस वर्ष राजा हरिश्चंद्र की जीवनतात झांकी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गयाा। बैठक में राजेंद्र ठाकुर, ओमप्रकाश दांगी, छोटू केसरी, रवि राणा, योगेश्वर दांगी, कृष्ण कुमार सिन्हा आदि शामिल थे।