Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Kunda: होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद सुनील सिंह, होली के गीतों पर जमकर थिरके सांसद संग पार्टी कार्यकर्ता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद सुनील सिंह, होली के गीतों पर जमकर थिरके सांसद संग पार्टी कार्यकर्ता

 

कुंदा(चतरा)। चतरा जिले के कुंदा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल महादेव मठ में शुक्रवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में चतरा लोकसभा सांसद सुनील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। सांसद के कुंदा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्तूरबा विद्यालय भवन के समीप माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद सांसद ने महादेव मठ गुफा के अंदर शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की। पूजा के उपरांत सांसद पार्टी के होली मिलन समारोह मंच पर पहुंचकर होली की धुन पर बज रहे गानों पर जमकर थिरके, इस दौरान सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगो ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। वही इस दौरान सांसद ने कहा की होली भारतीय संस्कृति के अनुसार नव वर्ष के शुभारंभ पर मनाई जाती है। इस अवसर पर लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, निर्भय ठाकुर, सुभम सिंह, शिवबालक सिंह, सुजीत भारती, शिवकुमार चौबे, कुंदा सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, भाजपा नेता अम्बिका सिंग भोक्ता, गंदौरी साव, मंडल अध्यक्ष अनिता देवी, लवकुश गुप्ता, जितेन्द्र सौंडिक, मनोज यादव, योगी भोक्ता, घनश्याम यादव, रविन्द्र भारती, अजित भारती, चंचल यादव, नीतीश यादव, बिनोद यादव सहित भरी संख्या में पूरे चतरा लोकसभा से लोग पहुंचे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment