Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Simariya: एसडीपीओ ने स्कूली बच्चों को यातायात नियम के प्रति किया जागरूक

On: February 25, 2023 8:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसडीपीओ ने स्कूली बच्चों को यातायात नियम के प्रति किया जागरूक

सिमरिया(चतरा)। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में संचालित केंद्रीय विद्यालय सिमरिया एवं अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय सिमरिया में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी और पुलिस निरीक्षक केपी चौधरी ने संयुक्त रूप से जागरूक अभियान चलाया। इस दौरान एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का सभी को पालन करने व कभी भी नशा सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा हमेशा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की बात कही। आगे बताया कि अधिकतर लोगों की मृत्य सर में चोट लगने के कारण होती है। अगर हेलमेट पहना जाए तो काफी हद तक मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। ट्रिपल लोडिंग नहीं चलने की बात कही गई। साथ ही कहा कि चार पहिया वाहन के इस्तेमाल करते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावे अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाए तो तुरंत उस व्यक्ति को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाना चाहिए ताकि घायल व्यक्ति की जीवन की रक्षा की जा सके। अधिकारियों संग थाना प्रभारी विवेक कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment