Itkhori, Chatra: आजसू इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक

0
156

आजसू इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक

इटखोरी(चतरा)ः जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत पितीज गांव निवासी सह आजसू इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष सुधीर साव के पिता नन्हक साव 85 वर्ष का असमय निधन हो गया। श्री साव के पिता के असमय निधन पर पितीज पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बताते चलें कि पितीज गांव के तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष की जिम्मेवारी सफलतापूर्वक निभाई थी। मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार दोपहर 2 बजे उन्होंने आखिरी सांस अपने पैतृक गांव पितजी (बंगला चौक पर) लिया। रविवार सुबह 8 बजे पितीज बसाने नदी (श्मशान घाट पर) अग्नि संस्कार किया जाएगा।