Chatra:P इन्दिरा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्रों को दी गई विदाई

0
228

इन्दिरा गांधी आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्रों को दी गई विदाई

चतरा। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को दशम कक्षा के छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। सर्वप्रथम विद्यालय के अष्टम एवं नवम वर्ग के बच्चों द्वारा दशम के छात्रों को तिलक लगा कर और पुष्प का वर्षा कर स्वागत किया गया। उसके बाद नवम वर्ग के छात्रों ने बुके भेंट किया। दशम के छात्रों ने अपने दस वर्षों का अनुभव को बता भावुक हो गए। उसके बाद दशम के छात्रों को उपहार दे भेंट कर भवपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान मर्म स्पर्शी विदाई गीत गाकर विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है, बेहतर तरीके से परीक्षा की तैयारी करना ही आपको बेहतर परीणाम दिला सकता है। साथ ही श्री सिंह ने सोसल मीडिया से दूर रह कर मेहनत करने और सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। शिक्षक शाहनवाज आलम ने भी बच्चों को मेहनत करके जीवन में आगे बढ़ने और नाम रौशन करने को कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजू कुमार दांगी, पूनम सिंह, मनोज कुमार लहरीग, प्रज्ञा पाठक आदि ने अहम भूमिका निभाई।