Chatra/Giddhaur: बटेश्वर शिव मंदिर में शिवरात्री पर अखंड कीर्तन का आयोजन

0
185

बटेश्वर शिव मंदिर में शिवरात्री पर अखंड कीर्तन का आयोजन

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर में शिव रात्री पर शनिवार को 24 घंटे के हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सार्वजनिक कीर्तन मंडली गिद्धौर के अध्यक्ष देवकी महतो के नेतृत्व में किया गया। कीर्तन का शुभारम्भ मुनि बाबा ने विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोउचारन के साथ किया। साथ ही बताया गया कि गांव में शुख शांति को ले कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान कीर्तन मंडली के लोग ने हरे राम-हरे राम, राम-राम, हरे-हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण, हरे-हरे सहित कई नागपुरी तर्ज पर कीर्तन गा रहे थे। कीर्तन मंडली में हरमुनिया बादक इंद्रजीत दांगी, डोमन महतो, भुनेश्वर महतो, बिरेंद्र दांगी, प्रकाश पांडेय, नागो महतो, देवकी साव सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।